

टनकपुर के नायकगोठ निवासी युवा आयुर्वेद चिकित्सक ने देशभर में बनाई आठवीं रैंक, AIIA में MD करना लक्ष्य
टनकपुर। नायकगोठ निवासी डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने AIAPGET-2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
डॉ. आकाश ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार से BAMS की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2025 में उनका चयन CRAV, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के लिए हुआ था। कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने AIAPGET-2026 में देशभर के अभ्यर्थियों के बीच आठवीं रैंक हासिल की।
डॉ. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता दिनेश सक्सेना पॉलीटेक्निक कॉलेज में HOD हैं, जबकि माता पुष्पा सक्सेना गृहिणी हैं। छोटे भाई अनुभव सक्सेना MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
अब डॉ. आकाश का लक्ष्य ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA), नई दिल्ली से MD की उच्च शिक्षा हासिल करना है। उनकी सफलता ने टनकपुर के युवाओं के बीच भी नई उम्मीद और प्रेरणा जगाई है।
फोटो_ AIAPGET में AIR-8 हासिल करने वाले डॉ. आकाश कुमार सक्सेना।




