टनकपुर/चंपावत। यहां चल रहे पूर्णागिरि मेले में अब लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। आज वैसाखी पूर्णिमा के अवसर पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी गई। श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंदिर में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। नेपाल से भी बड़ी तादाद में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।मेले में सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक हैं अलबत्ता मौसम का मिजाज बिगड़ने से मेले की व्यवस्था पर इसका असर पड़ता है, हालांकि तीर्थ यात्रियों को मौसम के बदलते मिजाज से गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी के अनुसार मेले में अब सुबह से शाम तक लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है तथा हर स्थान पर पुलिस की तगड़ी चौकसी होने से किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदाते नहीं हो रही है। असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे की भी निगाहें लगी हुई है।
फोटो_ पूर्णागिरि मेले में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
चंपावत: पूर्णागिरी मेले में बढ़ती जा रही है श्रद्धालुओं की तादात।

