चंपावत: मायावती चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू, 14 अगस्त तक मिलेगा विशेषज्ञ उपचार।

Share This Post

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है। शिविर में कोलकाता से पहुंचे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कृष्ण चक्रवर्ती मरीजों की आंखों की जांच कर विभिन्न नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार कर रहे हैं। रेटिना संबंधी रोग, मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
     शिविर शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग आंखों की जांच और उपचार के लिए मायावती चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल रही है। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि शिविर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय रहते शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार का लाभ उठाएं।

फोटो_अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय का एक दृश्य।


Share This Post