चंपावत के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने संभाला कार्यभार।

Share This Post

चंपावत। जनपद के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने पदभार ग्रहण कर लिया। नैनीताल से स्थानांतरित होकर चंपावत पहुंचे नपच्याल का सचिव परिषद चंपावत की ओर से बुके, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपच्याल ने कहा कि बहुद्देशीय सहकारी समितियों को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष जगदीश जोशी, महामंत्री महेश बोहरा, हरीश जोशी, तुलसी मट्ट, कृष्णा भट्ट, ललित माहरा, खीम सिंह कुंवर, दिनेश गोस्वामी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फोटो_ पदभार ग्रहण करने के बाद नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल का बुके, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान करते सचिव परिषद के पदाधिकारी।


Share This Post