चंपावत: वैला में स्कूटी हादसा, पत्नी की मौत; पति गंभीर।

Share This Post

स्कूटी रपटकर सड़क किनारे स्कवर में गिरी, मछियाड़ से खटोली की ओर जाते समय हुआ हादसा।

चंपावत। तहसील चम्पावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार ग्राम मछियाड़ निवासी रहीश सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ स्कूटी संख्या DL45DV0396 से खटोली से मछियाड़ की ओर जा रहे थे। वैला के समीप अचानक स्कूटी रपट गई और सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मोर्चरी चम्पावत भेज दिया गया है।
हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन ने घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोटो_मृतका मंजू देवी।


Share This Post