

कर्णप्रयाग से पहुंचे तिवारी ने संभाली जिम्मेदारी, ढाई साल बाद हितेश कांडपाल की विदाई।

लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के नए अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कर्णप्रयाग से स्थानांतरित होकर पहुंचे तिवारी का विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया।
वहीं करीब ढाई वर्ष तक लोहाघाट निर्माण खंड की जिम्मेदारी संभालने वाले हितेश कांडपाल को भावभीनी विदाई दी गई। उनके कार्यकाल में सड़क एवं निर्माण कार्यों को गति देने के साथ विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की गई।
नए ईई के सामने अब लंबित सड़क एवं निर्माण कार्यों को गति देने और क्षेत्र में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।
फोटो_लोहाघाट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण करते मयंक तिवारी।



