चंपावत: सहायक परियोजना निदेशक द्वारा किया गया रीप के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण।

Share This Post

चंपावत।   सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी द्वारा जनपद में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना रीप के सहयोग से स्थापित अल्ट्रा पुअर, व्यक्तिगत एवं सामुहिक उद्यमों में भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसके तहत मुडियानी व जूप में डेयरी, मछली पालन, रेस्टोरेंट, गारमेंट्स व सीएससी सेंटर में भ्रमण एवं लाभार्थियों से चर्चा कर उद्यम संचालन, व्यवसाय योजना, बिजनेस टर्न ओवर तथा उद्यम से प्राप्त लाभांश  की जानकारी ली गयी ।
सहायक परियोजना निदेशक द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद करते हुए प्रगति समीक्षा की गई, एवं बेहतर कार्य संचालन व प्रबंधन हेतु लाभार्थियों को आवश्यक मार्ग दर्शन दिया गया।
समीक्षात्मक भ्रमण के दौरान उपस्थित परियोजना स्टाफ को दिशा निर्देश देते हुए एपीडी ने कहा कि आपसी समन्वयन के साथ उद्यम आधारित गतिविधियों हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन परियोजना मानकों के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाय।

क्षेत्र भ्रमण में  सहायक प्रबंधक सेल्स व आजीविका,  बीएमएम चंपावत, आई पीआरपी तथा रीप का ब्लॉक स्टाफ उपस्थित रहा।

फोटो- परियोजना क्षेत्र में भ्रमण व उद्यम आधारित कार्यो की समीक्षा करती एपीडी विम्मी जोशी।


Share This Post