जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई! युवक के सिर पर मंडराई मौत, स्कूटी के पास भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा!

Share This Post

ऋषिकेश। मौत सामने से गुजरी और युवक को खरोंच तक नहीं आई। सुदामा मार्ग स्थित GMOU परिसर की सरिया मार्केट में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। अचानक एक भवन का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। ठीक उसी समय नीचे स्कूटी पर बैठा एक युवक मोबाइल चलाने में मशगूल था। छज्जा युवक के बेहद करीब गिरा और वह बाल-बाल बच गया।

क्लिप_मौत को छूकर निकला युवक, स्कूटी के पास भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा।



गनीमत रही कि छज्जे का मलबा युवक के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा मौके पर ही बड़ा हादसा हो सकता था। चंद सेकंड का अंतर युवक की जिंदगी बचा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना ने बाजार क्षेत्र में भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जर्जर भवनों और कमजोर निर्माण पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेंगे?

फिलहाल युवक का बाल-बाल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। सच ही कहा है— जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई!

फोटो_स्कूटी पर बैठे युवक के पास भरभराकर गिरा
कॉम्प्लेक्स का छज्जा।


Share This Post