दो दिन घंटों गुल रहेगी बिजली, चंपावत-लोहाघाट के पहाड़ी क्षेत्र प्रभावित।

Share This Post

10 सितंबर को पांच घंटे और 12 सितंबर को तीन घंटे बंद रहेगी आपूर्ति

चंपावत। विद्युत लाइनों और उपकेंद्रों में प्रस्तावित रखरखाव कार्य के चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण खंड चंपावत के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने बताया कि 10 और 12 सितंबर को तकनीकी कार्यों के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक तथा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा और चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े उपसंस्थान एवं फीडर प्रभावित होंगे।

डेंसली स्थित 132/33 केवी सब-स्टेशन में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने तथा गौड़ी पावर हाउस में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 33 केवी लोहाघाट और चम्पावत लाइनों की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती की अवधि को देखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने की अपील की है। इन्वर्टर अथवा जनरेटर चलाने वाले उपभोक्ताओं को मुख्य बिजली लाइन को अलग रखने की हिदायत दी गई है। विभाग के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।


Share This Post