चंपावत: गैस किल्लत से बढ़ी महंगाई, चाय-नाश्ता भी हुआ महंगा।

Share This Post

रसोई गैस की कमी से बाजार प्रभावित, रोस्टर के आधार पर हो रहा वितरण।

चंपावत। जिले में रसोई गैस की कमी से आमजन परेशान हैं। प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बाजार और उपभोक्ताओं को गैस का अभाव साफ महसूस हो रहा है। गैस संकट का असर सीधे दैनिक जीवन और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ा है।


चाय, जो पहले ₹10 में मिलती थी, अब ₹15 में बिक रही है। समोसे के दाम भी बढ़कर ₹15 हो गए हैं। दही ₹100 प्रति किलो और पनीर ₹400 प्रति किलो तक पहुंच गया है। होटलों में खाने की थाली के दामों में भी करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा रही है।
गैस एजेंसियों पर सिलेंडर आते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई होटलों में गैस के अभाव में वैकल्पिक ईंधन का उपयोग किया जा रहा है।


जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि गैस का वितरण अब रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में तय तिथियों पर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गैस व ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें, ताकि सभी को समान रूप से आपूर्ति मिल सके।
गैस संकट के चलते आमजन की रसोई से लेकर बाजार तक असर पड़ा है और लोग जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।


Share This Post