चंपावत: मंडलक प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान।

Share This Post

काजल प्रथम और हिमानी द्वितीय रहीं, ग्राम प्रधान ने प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन का दिया भरोसा।

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे प्राथमिक विद्यालय मंडलक में वार्षिक उत्सव समारोह अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें काजल ने प्रथम तथा हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान महेश जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
ग्राम प्रधान महेश जोशी ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में विशेष रूप से प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान द्वारा सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिससे समारोह का उत्साह और बढ़ गया।

फोटो – प्राथमिक विद्यालय मंडलक में बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते प्रधानाध्यापक व मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान।


Share This Post