चंपावत। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं टनकपुर रोड स्थित मनोज ट्रेडर्स के स्वामी मनोज कलखुड़िया के असामयिक निधन से पूरे चम्पावत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर सामाजिक संगठनों तक गम का माहौल छा गया। मनोज कलखुड़िया अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण व्यापारिक जगत ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में सम्मानित थे। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन पर व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना चम्पावत के व्यापारिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
दुःखद समाचार के बाद उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।
फोटो_ मनोज कलखुड़िया।
चंपावत के व्यापारिक जगत को बड़ा झटका, नहीं रहे प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज कलखुड़िया।

