चंपावत: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।

Share This Post

चंपावत। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत विकास भवन सभागार चंपावत में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी डा. जीएस खाती ने परियोजना क्षेत्र में आरबीआई के अंतर्गत चयनित महिला उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन विपणन के क्षेत्र में की जा रही प्रगति का नियमित फॉलो-अप करने एवं  रीप, एनआरएलएम व रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीम को क्लस्टर आधारित डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से  उद्यमियों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने  पात्र लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता  तथा योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन एवं प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में पंकज बिष्ट, इन्क्यूबेशन मैनेजर, विश्व दीपक आरबीआई, चंपावत द्वारा परियोजना के उद्देश्य, लक्ष्य, सेवाओं, जनपद में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों, परियोजना के भावी स्वरूप, उद्यमिता विकास, लाभार्थी चयन एवं आवेदन प्रक्रिया तथा रेखीय विभागों एवं आरबीआई के मध्य समन्वय की आवश्यकता एवं महत्व पर स्लाइड शो के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता तथा स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसके लिए विभागीय योजनाओं के साथ समन्वय व अभिसरण करते हुए उद्यमियों को समयबद्ध मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराये जाना आवश्यक है।

सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने कहा कि उद्यमियों के व्यवसाय संचालन में आने वाली चुनौतियों की पहचान कर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं उत्पाद गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आरबीआई, एनआरएलएम, रीप तथा विभिन्न रेखीय विभागों की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र उद्यमियों तक पहुँचाने पर जोर दिया।

कार्यशाला में पशुपालन, कृषि, अग्रणी बैंक, जिला उद्योग केंद्र, रेशम, उद्यान, भेषज, सहकारिता तथा आरसेटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।


कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमर सिंह, निदेशक आरसेटी, उद्यान विभाग के मोहित मल्ली, आरबीआई के विषय विशेषज्ञ विश्व दीपक, जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक सुमेधा पंत, रीप के जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान, एनआरएलएम के जिला विषय विशेषज्ञ कैलाश शर्मा, आरबीआई के फील्ड कोऑर्डिनेटर ललित प्रसाद एवं पंकज कुमार, जिला भेषज समन्वयक देव सिंह, ग्रामोत्थान रीप के सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, सुमित कुमार, उपासक, आरएफसी सी.एस. भट्ट तथा डीडीयू-जीकेवाई के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share This Post