चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी ‘सावन उत्सव’

Share This Post

जीजीआईसी सभागार में सजेगा सावन का रंग, महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा आयोजन

चंपावत। देवभूमि चंपावत में पहली बार सावन के उल्लास को समर्पित ‘सावन उत्सव-2026’ रविवार को आयोजित होने जा रहा है। जीजीआईसी सभागार में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की चेयरपर्सन गीता धामी महिलाओं के साथ सावन की खुशियां साझा करेंगी।
सेवा संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से गीता धामी लंबे समय से महिलाओं और आमजन से जुड़े सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में चंपावत में पहली बार आयोजित यह उत्सव महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम में जिलेभर की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। सावन की हरियाली, पारंपरिक रंग, लोक संस्कृति और महिला प्रतिभाओं से सजा यह आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और आपसी संवाद का अवसर भी देगा।
चंपावत में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सावन के पारंपरिक उल्लास के साथ महिलाओं की भागीदारी इस उत्सव को खास बनाने की तैयारी में है।

फोटो_सावन उत्सव में महिलाओं के साथ शामिल होंगी सेवा संकल्प फाउंडेशन की चेयरपर्सन गीता धामी।


Share This Post