

22-23 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट, चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार।
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के लिए देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश के तेज दौर आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देहरादून और पौड़ी समेत कई क्षेत्रों में 81 से 82 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत के साथ ही टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में भी भारी बारिश की संभावना है।
डॉ. तोमर ने बताया कि 22 और 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
फोटो_मौसम के ताजा पूर्वानुमान की जानकारी देते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर।



