चंपावत: मुडियानी के दो विद्यालयों की बड़ी उपलब्धि, पांच विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन।

Share This Post

चंपावत। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में मुडियानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्षेत्र के दो विद्यालयों के पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा में चयन हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुडियानी की कक्षा छह के कार्तिक पंत, आदित्य उप्रेती और पायल चौहान का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र पंत के साथ शिक्षक अरुण मेहता, निशा कार्की और सुमन बोहरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

वहीं जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुडियानी की कक्षा नौ के प्रियांशी बोहरा और सचिन बिष्ट ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश कार्की के साथ ममता कार्की, नवीन महरा, विपिन बिष्ट और डॉ. यशवंत बोहरा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में जुटे रहे।

एक ही क्षेत्र के दो विद्यालयों से पांच विद्यार्थियों का चयन शैक्षणिक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share This Post