

चंपावत/पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ चंपावत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा का निर्विरोध चयन हुआ है जबकि उपाध्यक्ष पर उमेश महर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, पिथौरागढ़ के दल बहादुर बाफिला ,मनोज सामंत एवं विजय राणा राज्य सहकारी बैंक के लिए निर्वाचित किये गए। सभी पदों पर भाजपा द्वारा अपना परचम लहराए जाने पर पिथौरागढ़ भाजपा के अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं चंपावत के गोविन्द सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया।
निर्मल मेहरा बाराकोट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख होने के अलावा सहकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने एवं तीन बार DCB के अध्यक्ष रह चुके। निर्मल स्व० हयात सिंह मेहरा के पुत्र है। जिला स्थापना के 29 वर्षो बाद अभी तक पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिलों का एक ही DCB है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सामंत ने इस विजय को मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व कि शानदार जीत बताते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत बताया है।
मेहरा व अन्य लोगो की जीत का जश्न बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिथौरागढ़ गए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली , विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सतीश चंद्र पांडेय ,मुकेश कलखुड़िया,दीपक जोशी,मोहित पाठक, आदि तमाम लोगो ने निर्मल तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

फोटो_ निर्मल मेहरा को अध्यक्ष बनने के बाद बधाईया देते लोग।



