चंपावत: नाबालिगों के हाथों में वाहन देख पुलिस हुई सख्त, 14 पर कार्रवाई!

Share This Post

लोहाघाट। नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 मामलों में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नाबालिग वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई की गई।

अभियान में 14 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें पांच चालान न्यायालय भेजे गए, जबकि नौ वाहनों से 4,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने संबंधित अभिभावकों को थाने बुलाकर नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी। साथ ही यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना महज नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Share This Post