घास की झाड़ुओं की कारीगरी और पहाड़ी फसलों ने खींचा डीएम का ध्यान, किसानों की घेरबाड़ की मांग पर मिला भरोसा।

Share This Post

बहादुर सिंह के उत्पादों की जिलाधिकारी ने की सराहना, प्रवीण पांडे ने जंगली जानवरों से फसल बचाने का उठाया मुद्दा।

चंपावत। स्थानीय किसानों की मेहनत और पहाड़ी उत्पादों की उपयोगिता जिलाधिकारी मनीष कुमार के सामने पहुंची। किसान मोर्चा के नीति अनुसंधान प्रदेश संयोजक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण पांडे और किसान बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्थानीय कृषि उत्पादों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

इस दौरान बहादुर सिंह की ओर से घास से तैयार की गई झाड़ुओं की कारीगरी ने जिलाधिकारी का ध्यान खींचा। उन्होंने झाड़ुओं के हुनर की सराहना करते हुए स्थानीय स्तर पर उगाए जा रहे लाल चावल और दलहनी फसलों की भी प्रशंसा की।

प्रवीण पांडे ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए खेतों की घेरबाड़ कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। घेरबाड़ होने से फसलों को सुरक्षा मिलेगी और किसानों को राहत मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए घेरबाड़ की मांग पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

फोटो_पहाड़ी उत्पादों और किसानों की समस्याओं पर जिलाधिकारी से चर्चा करते प्रवीण पांडे व बहादुर सिंह।


Share This Post