देहरादून में गोलीकांड से दहशत, राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास युवक की हत्या।

Share This Post

देहरादून। राजधानी में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को मिलाकर यह हाल के दिनों में पांचवीं बड़ी वारदात बताई जा रही है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।
अज्ञात हमलावरों ने विक्रम शर्मा नामक युवक को उस समय गोली मार दी, जब वह जिम से घर लौट रहे थे। घटना के बाद उनका शव इमारत की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मृतक काशीपुर में स्टोन क्रेशर का व्यवसाय करता था। पुलिस सभी एंगल्स पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Share This Post