Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: जनता मिलन में पहुंचीं 100 समस्याएं, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड।

चंपावत। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिलेभर से पहुंचे लोगों ने 100 आवेदन व शिकायतें दर्ज कराईं। सड़क, पेयजल, भूमि, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, आर्थिक सहायता, बकरी पालन, नाली-सफाई, सुरक्षा दीवार, चैनल फेंसिंग और विद्यावाहिनी से…

चंपावत: आपदा में राहत पहुंचाने में देरी नहीं चलेगी- कौशिक।

चंपावत। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को जिला सभागार में आपदा प्रबंधन, आयुष और पंचायती राज विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह…

चंपावत: नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में होगी भागवत कथा।

चंपावत। श्री नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर परिसर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में क्षेत्र की लोकभाषा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। परम पूज्य मानस रत्न प्रकाश चंद्र शास्त्री के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कुमाऊंनी भाषा में भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।…

चंपावत: एवरेस्ट के बाद लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े वीरेंद्र सामंत, रचा इतिहास।

7,135 मीटर ऊंची चोटी फतह करने वाले चंपावत के पहले पर्वतारोही बने बडोली के वीरेंद्र; एनसीसी अभियान में एवरेस्ट भी कर चुके हैं फतह। चंपावत। पहाड़ की ऊंचाइयों से निकले चम्पावत के वीरेंद्र सिंह सामंत ने एक बार फिर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। बडोली गांव निवासी पर्वतारोही वीरेंद्र ने लद्दाख की…

चंपावत: स्वाला डेंजर जोन पर सरकार का बड़ा ‘सुरक्षा कवच’, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन।

निचले हिस्से में भी 8.25 करोड़ से सुरक्षा कार्य तेज, 90 फीसदी काम पूरा; केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने लिया जायजा। चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में बारिश के दौरान भूस्खलन से बार-बार बाधित होने वाली राह को सुरक्षित करने की कवायद रंग लाने लगी है। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में 17.85…

चंपावत: देशभक्ति की धुनों से गूंजा चंपावत बस अड्डा, तिरंगे के रंग में रंगा शहर।

एसएसबी के ब्रास बैंड ने बांधा समां, ‘वन्दे मातरम्’ से लेकर सारे जहां से अच्छा तक गूंजे देशभक्ति के तराने। डीएम मनीष कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। चंपावत। स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को चम्पावत बस स्टैंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ और…

हल्द्वानी में कांग्रेस का शंखनाद, खड़गे ने 2027 के लिए फूंका चुनावी बिगुल।

हल्द्वानी की रैली ने भरी नई ऊर्जा, उत्तराखंड में बदलाव तय- चिराग फर्त्याल। हल्द्वानी/चंपावत। उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी में आयोजित शंखनाद रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता जुटी। कांग्रेस ने इसे…

चंपावत: गोरलचौड़ में श्रमिकों को बड़ी सौगात, अब घर के करीब मिलेगी 44 तरह की मुफ्त स्वास्थ्य जांच।

मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, श्रमिक परिवारों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और डिजिटल रिपोर्ट भी मिलेगी। चंपावत। श्रमिक परिवारों के लिए शनिवार का दिन राहत और सुविधा की बड़ी खबर लेकर आया। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया…

चंपावत: शिकायत मिलते ही लोहाघाट में प्रशासन का छापा, दुकानों में मचा हड़कंप!

मीना बाजार से गोरखा नगर तक सघन जांच, जनरल स्टोरों में योजना सामग्री से लेकर एक्सपायरी और प्रतिबंधित सामान तक की पड़ताल लोहाघाट। दुकानों में योजना से संबंधित सामग्री पहुंचने की शिकायत सामने आते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर शनिवार को लोहाघाट नगर क्षेत्र में…

चंपावत: दुकान तक पहुंचा आंगनबाड़ी का पोषण आहार, व्यवस्था पर उठे सवाल!

लोहाघाट। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की सामग्री दुकान में मिलने का मामला सामने आया है। एक दुकान में पंजीरी, खिचड़ी, हलवा मिक्स समेत पोषण आहार से संबंधित सामग्री मिलने की चर्चा के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर लोहाघाट थाने में पूछताछ…