Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: सरकारी स्कूल की कृतिका बनीं बाल विधायक, विधानसभा लोहाघाट में दूसरा स्थान।

शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में लिखा सर्वश्रेष्ठ निबंध, सरकारी विद्यालय से एकमात्र चयन। चंपावत। राउमावि खूनाबोरा की कक्षा 10 की छात्रा कृतिका बोहरा ने जिले का नाम रोशन करते हुए विधानसभा लोहाघाट से बाल विधायक के रूप में चयनित होकर खास उपलब्धि हासिल की है। प्रदेशभर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से…

चंपावत: जयकारों से गूंजा पाटन पाटनी, भक्ति में डूबा मां झुमाधुरी धाम।

19वें महोत्सव का आगाज, 19 सितंबर को 7 हजार फीट ऊंचाई तक पहुंचेगा मां का रथ। लोहाघाट। सुंदर पहाड़ों और सुरम्य वादियों के बीच पाटन पाटनी बुधवार को मां झुमाधुरी के जयकारों से गूंज उठा। पाटन पाटनी और रायकोट महर गांव में प्रसिद्ध मां झुमाधुरी के चार दिवसीय 19वें महोत्सव का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक…

चंपावत: पाटी बीडीसी बैठक में खुली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल!

डॉक्टर-एएनएम की कमी, वायरल फीवर, जर्जर स्कूल और बदहाल सड़कों पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल लोहाघाट। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आई। करीब दो घंटे चली बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सबसे बड़ा मुद्दा रही। शिमला गूंटूर में वायरल फीवर के प्रकोप का…

चंपावत: जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का शिविर।

अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे हृदय, किडनी, न्यूरो और हड्डी रोगों परामर्श। चंपावत। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय चंपावत में 18 से 20 सितंबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से होने वाले शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों…

जरूरतमंदों तक पहुंचेगा उपयोगी सामान, चंपावत में आरआरआर सेंटर का शुभारंभ।

चंपावत। “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत बुधवार को ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर (Reuse, Reduce, Recycle) सेंटर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान नगर क्षेत्र के दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरित…

चंपावत में 16 सितंबर को खुलेगा आरआरआर सेंटर, सेवा संकल्प से स्वच्छता अभियान तक बनेगा जनभागीदारी का मंच।

सेवा संकल्प से स्वच्छता तक नई पहल, जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी काम की वस्तुएं। चंपावत। घरों में बेकार पड़ी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को अब कूड़े में फेंकने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल शुरू होने जा रही है। नगर पालिका चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 16 सितंबर को ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर सेंटर…

चंपावत: 96 पाउच शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

ऑपरेशन प्रहार में लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुल्ला रोड पर चेकिंग में पकड़ी अवैध खेप। लोहाघाट। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुल्ला रोड पर हुई चेकिंग में पुलिस ने 96 पाउच टेट्रा मार्का माल्टा देशी शराब के साथ एक…

चंपावत: इंग्लैंड से आए सर्जनों ने मायावती में शुरू किए पथरी के ऑपरेशन।

दूरबीन विधि से किडनी व पित्त की थैली की पथरी का निःशुल्क इलाज, पहले दिन 70 मरीजों का पंजीकरण। लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में इंग्लैंड से आए विश्व प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कृष्णा सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय चिकित्सकों के दल ने किडनी और पित्त की थैली की पथरी के दूरबीन…

दूध उत्पादन में चंपावत का नया रिकॉर्ड, 21 हजार लीटर पार।

बाहरी राज्यों से गाय खरीद की शर्त बनी बाधा, स्थानीय स्तर पर उन्नत पशु उपलब्ध कराने की मांग। चंपावत। जिले में दुग्ध उत्पादन ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। चंपावत दुग्ध संघ का प्रतिदिन दूध उपार्जन 21 हजार लीटर से अधिक पहुंच गया है। पिछले दो वर्षों में उपार्जन में करीब तीन हजार लीटर की…

चंपावत: अभिभावक सम्मेलन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर मंथन।

संस्कार, शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में माता-पिता की भूमिका को बताया अहम। चम्पावत। सरस्वती शिशु मंदिर दूध पोखरा में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में बच्चों की शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास को लेकर गहन मंथन हुआ। अभिभावकों ने अपने विचार साझा करते हुए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में विद्यालय के साथ परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण…