Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: साहसिक पर्यटन में चमका चंपावत, शीतल ठाकुर बनीं ‘राइजिंग स्टार उत्तराखंड’

नायर वैली एडवेंचर फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; पोखरा (नेपाल) में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व चंपावत।  साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में जनपद चंपावत ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नायर वैली एडवेंचर फेस्टिवल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट…

चंपावत में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, पुनेठी में बनेगी शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर 0.200 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित‌। चंपावत। जनपद को आदर्श जिला बनाने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करते हुए…

चंपावत की प्रेरक महिलाएं- संकल्प, सेवा और नेतृत्व से रच रहीं नई मिसाल।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: प्रशासन, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन कर रहीं कई सशक्त महिलाएं। चंपावत। महिला केवल सृष्टि की रचयिता ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी भी होती है। ममता, प्यार, दुलार, करुणा और अपनत्व की वह अनमोल धारा है,…

चंपावत: पूर्णागिरि दर्शन को आई दो महिलाएं शारदा घाट में डूबने से बाल-बाल बचीं, जल पुलिस ने दिखाई तत्परता।

चंपावत (टनकपुर)। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से आई दो महिलाएं शनिवार सुबह शारदा घाट में स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गईं। स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद जल पुलिस और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार…

चंपावत:  छुलापे के अनुज पंत ने यूपीएससी में हासिल की 69वीं रैंक, चंपावत का बढ़ाया मान।

पिछले वर्ष मामूली अंकों से रह गए थे चयन से दूर, इस बार कड़ी मेहनत से पाई बड़ी सफलता। चंपावत। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम छुलापे के होनहार युवा अनुज पंत ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।…

चंपावत:  मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ।

अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित। लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में आज से “अद्वैतामृतम्” नामक दस दिवसीय…

चंपावत में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कलेक्ट्रेट टैक्सी स्टैंड के पास मिला शव!

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज। चंपावत। नगर के  कलेक्ट्रेट रोड स्थित टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल…

चंपावत में अनोखी मिसाल, जिलाधिकारी आवास बना फ्रंट वारियर्स के सम्मान का मंच।

पर्यावरण मित्रों और स्वांला डेंजर जोन के श्रमिकों को सपरिवार सहभोज, जिलाधिकारी दंपत्ति ने बढ़ाया हौसला। चंपावत। समाज के उस वर्ग को शायद ही कभी तीज-त्योहार की खुशियां नसीब होती हों, जो खुद दूसरों के जीवन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में दिन-रात जुटा रहता है। लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने एक ऐसी पहल…

चंपावत आदर्श विहार कॉलोनी की खड़ी होली युवाओं ओर बच्चों को जोड़ रही पारंपरिक संस्कृति से।

चंपावत -जहां एक तरफ नई पीढ़ी आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए अपनी संस्कृति एवं रीति रिवाजों को भूलती जा रही है, वहीं आदर्श विहार के लोगों ने युवा पीढ़ी के लिए एक नई मुहिम शुरू की है,यहां के लोग न केवल पारंपरिक तरीके से होली गायन कर रहे हैं बल्कि छोटे छोटे बच्चों और युवाओं…

चंपावत: रंगों की फुहार, सुरों की बौछार- जिला सूचना कार्यालय में गूंजी काली कुमाऊँ की खड़ी होली।

पत्रकार–प्रशासन एक मंच पर, ढोल की थाप और लोकधुनों से सराबोर हुआ माहौल। चंपावत। होली के पावन अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में रंग, राग और रिश्तों का अनूठा संगम देखने को मिला। होली मिलन समारोह में जनपद के पत्रकारों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक साथ बैठकर काली कुमाऊँ की पारंपरिक खड़ी…