Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था, पूर्णागिरि मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

8000 से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, ठूलीगाड़ में भंडारों से मिली राहत — प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में टनकपुर /चंपावत। पूर्णागिरि मेला में खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। लगातार हो रही भारी वर्षा भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी और आज लगभग 8000 तीर्थयात्रियों ने …

चंपावत: मायावती आश्रम में शुरू हुआ विशाल निशुल्क नेत्र शिविर, बारिश में भी उमड़ी मरीजों की भीड़।

पहले दिन 60 से अधिक मरीजों का परीक्षण, 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल; कोलकाता से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम। लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चार दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हो गया। भारी वर्षा के बावजूद पहले ही दिन दूर-दराज क्षेत्रों से आए करीब पांच दर्जन मरीजों ने अपनी…

चंपावत: पाटी नगर पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण पर डीएम का सख्त फैसला, निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती।

रानीचौड़ वार्ड महिला आरक्षित ही रहेगा, आपत्ति खारिज; निष्पक्ष चुनाव के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त। चंपावत। नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने एक ओर जहां वार्ड आरक्षण पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाया है, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति…

चंपावत: लोहाघाट की कविता को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि, मुद्रा योजना पर शोध में पाई सफलता।

डॉ. रवि सनवाल के निर्देशन में कुमाऊं के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों पर किया शोध, वाइवा परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न। लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की मेधावी शोध छात्रा कुमारी कविता ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। कविता…

चंपावत: मॉडल जिले की हकीकत तीन दर्जा राज्यमंत्री, सीएम की विधानसभा चमकी, लोहाघाट 4 किमी सड़क को तरसा।

दो साल से फाइलों में अटकी सीएम घोषणा, 40 हजार लोग प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी। लोहाघाट। उत्तराखंड के “मॉडल जिले” चंपावत की जमीनी सच्चाई विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। एक ओर चंपावत विधानसभा है, जहां से खुद मुख्यमंत्री समेत तीन दर्जा राज्यमंत्री हैं, वहीं दूसरी ओर लोहाघाट…

चंपावत: बनबसा में सीएम धामी का दौरा आज, हुड्डी नदी जन अभियान में करेंगे शिरकत।

शाम 4:15 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, आनंदपुर (चंदनी) में जन सहभागिता कार्यक्रम में लेंगे भाग। चंपावत। जनपद चंपावत के बनबसा क्षेत्र में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए…

चंपावत: पीजी कॉलेज लोहाघाट में नारी शक्ति का सम्मान, अधिकारों पर जागरूकता की गूंज।

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लिंग संवेदीकरण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला नारी सम्मान और जागरूकता का सशक्त मंच बन गई। कार्यक्रम के तहत आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।समारोह में किरण पंत, मीना भट्ट,…

चंपावत: पाटी तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, 63 मामलों के समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तय की जवाबदेही, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर। लोहाघाट। विकासखंड सभागार पाटी में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए…

चंपावत: भिंगराड़ा के नौनिहालों ने रचा इतिहास, मेधावी छात्रवृत्ति में 85,200 रुपये झटके।

भिंगराड़ा (चंपावत)। संसाधनों की कमी और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बीच भिंगराड़ा के होनहारों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के छात्रों ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85,200 रुपये की छात्रवृत्ति अपने…

चंपावत: धामी सरकार के खिलाफ गरजा आंगनबाड़ी आंदोलन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र होगा संघर्ष, यूकेडी का मिला समर्थन।

चंपावत। जिला मुख्यालय के भैरवा कार पार्किंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। त्रिस्तरीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल ने मंगलवार को जोर पकड़ लिया, जब उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) ने खुलकर समर्थन देते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला। यूकेडी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा…