चंपावत: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में तैयारियों की बड़ी समीक्षा बैठक। चंपावत। भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025–26 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैन्य और जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी…

चंपावत: पाँच दशक बाद नया इतिहास रचेगा लोहाघाट का पुरातन विद्यालय।

पं.बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में पहली बार भव्य पुरातन छात्र मिलन समारोह, 11 फरवरी को जुटेंगे देशभर के पूर्व छात्र। लोहाघाट।  चंपावत जिले की शैक्षिक पहचान और गौरवशाली विरासत के प्रतीक पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट में लगभग 59 वर्षों के बाद पहली बार ऐतिहासिक पुरातन छात्र मिलन समारोह (एलुमनी मीट) आयोजित…

चंपावत: आश्वासन पूरा न होने पर किसानों में रोष, दुबड़ समिति में तालाबंदी की चेतावनी।

चंपावत (पाटी)।  दुबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति से जुड़े किसानों ने जिला प्रशासन द्वारा 01 जनवरी 2026 को दिए गए आश्वासनों पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे समिति कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी…

चंपावत में 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत अभियान” को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

टीबी उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित, सीएमओ ने दिलाई शपथ। चंपावत।  आज जिला क्षय चिकित्सालय  में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. देवेश चौहान ने की, जबकि संचालन…

मॉडल जिला चंपावत की राष्ट्रीय पहचान और मजबूत।

फायर कर्मियों ने राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के तहत विकसित हो रहे मॉडल जिला चंपावत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिले के फायर सर्विस कर्मियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंपावत का…

चंपावत: 59 वर्षों में पहली बार होगा ऐतिहासिक पुरातन छात्र मिलन समारोह।

पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में 11 फरवरी को सजेगा गौरवशाली अतीत का मंच। लोहाघाट। चंपावत जिले की शैक्षिक विरासत और अतीत के गौरव के प्रतीक पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट में स्थापना के 59 वर्षों बाद पहली बार भव्य पुरातन छात्र मिलन समारोह (एलुमनी मीट) का आयोजन किया जा रहा…

चंपावत: नाथ संप्रदाय के वरिष्ठ संतों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट।

चंपावत के गोरखनाथ धुना के महंत रामनाथ जी महाराज ने एक बार फिर यहां आने का दिया आमंत्रण। धार्मिक–सांस्कृतिक विकास और मठ-मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर लखनऊ में हुई महत्वपूर्ण चर्चा। चंपावत। उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं तेजस्वी मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री…

चंपावत: जनता मिलन में उमड़ा जनविश्वास, 92 फरियादें हुईं दर्ज।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के सख्त निर्देश समयसीमा में हो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण। चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 92 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों…

चंपावत: उद्यान विभाग ने शुरू किया उन्नत आलू बीज वितरण, आज 180 कट्टे वितरित।

चंपावत।  कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने आलू की उन्नत प्रजाति के बीज का वितरण शुरू कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) निधि जोशी के नेतृत्व में यह वितरण कार्य चंपावत नगर में संचालित किया जा रहा है। विभाग द्वारा आज कुल 180 आलू…

चंपावत: पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, कार्यालयों में आज से धरना शुरू।

लोहाघाट। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के समस्त मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने सोमवार, 09 फरवरी से पूर्वाह्न 10 बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सभी कर्मचारी कार्यालय परिसर में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। धरने पर…