चंपावत: स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन कोर्ट में गूंजा खेल का जोश, डीएम ने खुद खेलकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

नशामुक्त भारत का संदेश लेकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, स्वस्थ समाज की ओर बढ़ाया कदम। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत विजन और नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ…

चंपावत: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर दौड़े युवा।

चंपावत। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रविवार को पंचेश्वर क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में स्थानीय व आसपास के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्त भारत का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश…

चंपावत: उच्च हिमालय में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जज्बा, ITBP जवानों ने सीमावर्ती ग्रामीणों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस।

वाइब्रेंट विलेज में ITBP ने बढ़ाया ग्रामीणों का हौसला, सहायक सेनानी गौरव कुमार ने किया ध्वजारोहण। लोहाघाट। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात हिमवीरों ने वाइब्रेंट विलेज के ग्रामीणों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां…

चंपावत: भारी बारिश के अलर्ट के चलते 17 अगस्त का ‘जनता मिलन’ स्थगित।

चंपावत। जनपद में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 17 अगस्त को प्रस्तावित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत कार्यक्रम को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।मौसम सामान्य…

चंपावत: कांग्रेस की तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन।

चंपावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आजादी के अमर सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया। रैली के दौरान माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।इसके बाद कांग्रेस कार्यालय…

शहीदों को नमन, वीर माताओं का सम्मान; देशभक्ति से गूंजा चंपावत।

कलेक्ट्रेट में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष, गुड समेरिटन ग्रामीण भी सम्मानित। चंपावत। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा परिसर…

चंपावत: मायावती में गूंजा राष्ट्रप्रेम, संतों ने लिया मानव सेवा का संकल्प।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और सेवा भावना के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया। आश्रम के स्वामी अकीरा महाराज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही चिकित्सालय परिसर राष्ट्रप्रेम के भाव से भर उठा।समारोह में चिकित्सालय प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज, ‘प्रबुद्ध भारत’ के संपादक स्वामी दिव्य…

चंपावत: आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, जवानों ने दिखाई शौर्य की झलक।

लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। जवानों ने भव्य एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसकी कमांडेंट संजय कुमार ने सलामी ली। उन्होंने हिमवीरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहने तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान…

मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चंपावत में निकाला विरोध मार्च।

जातिगत भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग। चंपावत। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार शाम चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जोरदार मार्च निकालकर इसे जातिगत भेदभाव…

चंपावत:  शारदा घाट के विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता पर डीएम का जोर।

टनकपुर/चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को शारदा घाट पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शारदा घाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण…