चंपावत: पीजी कॉलेज में चुनावी हलचल तेज, 29 सितंबर को होगा शक्ति परीक्षण!

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव का ऐलान होते ही कॉलेज की सियासत गरमा गई है। चुनावी मैदान सजने लगा है और संभावित प्रत्याशियों ने छात्रों के बीच संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। 29 सितंबर को होने वाला मतदान तय करेगा कि छात्रसंघ की कमान किसके हाथ जाएगी।प्राचार्य डॉ. रेखा…

चंपावत: मरीजों के बेहतर इलाज को एक मंच पर आए आयुर्वेद और एलोपैथी के चिकित्सक।

चंपावत। जिला चिकित्सालय के सभागार में मंगलवार को 11वें आयुर्वेद दिवस के पूर्व आयुर्वेद और एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों के बीच संवादात्मक संगोष्ठी हुई। “बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर हुई संगोष्ठी में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने के लिए दोनों चिकित्सा पद्धतियों के बीच समन्वय पर…

चंपावत: आशाओं के आंदोलन को कांग्रेस का साथ, धरना स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ता।

लोहाघाट। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपजिला चिकित्सालय परिसर में धरना दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और आशाओं की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने की बात कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में…

चंपावत: पाटी में रक्तदान शिविर, आठ लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ।

पाटी/चंपावत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में आठ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं के इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम को मजबूती मिली। शिविर में रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं…

चंपावत: पद से नहीं, अपने व्यवहार से पहचान बना गए गिरिजा शंकर जोशी।

श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों और सूचना विभाग के कर्मचारियों ने नम आंखों से किया याद। चंपावत। सरकारी सेवा में कई अधिकारी आते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाकर चले जाते हैं, लेकिन कुछ अधिकारी अपने काम के साथ लोगों के बीच ऐसी पहचान छोड़ जाते हैं, जो पद से कहीं बड़ी होती है। स्व. गिरिजा शंकर…

चंपावत: विकास भवन में गरजे ग्राम प्रधान, मांगों पर आर-पार की चेतावनी!

ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी के बाद जिला मुख्यालय में धरना, दस सूत्रीय मांगों को लेकर बढ़ा आंदोलन। चंपावत। पंचायतों की अनदेखी के विरोध में ग्राम प्रधानों का आंदोलन अब ब्लॉक मुख्यालयों से निकलकर विकास भवन तक पहुंच गया है। जिलेभर के प्रधानों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन कर दस सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के…

चंपावत: 195 फरियादें, डीएम के सामने आई समस्याओं की लंबी फेहरिस्त।

सड़क-पानी से लेकर आवास और फसल सुरक्षा तक उठे मामले, अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के निर्देश। चंपावत। जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 195 फरियादें पहुंचीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों…

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजा चंपावत, डोले के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब।

बालेश्वर धाम से नागनाथ मंदिर तक निकली भव्य डोला यात्रा, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल। चंपावत। पहाड़ों की शांत वादियां सोमवार को मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंज उठीं। नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत प्राचीन बालेश्वर धाम से मां नंदा-सुनंदा का डोला उठा तो आस्था का सैलाब सड़कों पर उतर आया। मुख्य बाजार से…

चंपावत: छह दिन की सेवा, विदाई में छलकी आंखें… मायावती से भावुक होकर लौटी इंग्लैंड की डॉक्टरों की टीम।

निस्वार्थ चिकित्सा सेवा ने बनाया दिल का रिश्ता, चिकित्सकों ने कहा- मायावती से जुड़ा यह अनुभव हमेशा याद रहेगा। लोहाघाट। पहाड़ की शांत वादियों में स्थित अद्वैत आश्रम मायावती का धर्मार्थ चिकित्सालय सोमवार को उस समय भावुक हो उठा, जब छह दिनों तक जरूरतमंद मरीजों की निस्वार्थ सेवा करने वाली इंग्लैंड से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों…

मॉडल चंपावत में विकास संग रोजगार की बुनियाद मजबूत करने की तैयारी।

नेपाल सीमा से लगे 11 गांवों में बढ़ेगी आजीविका गतिविधियां, स्थानीय उत्पादों को एसएसबी और पूर्णागिरि मेले की जरूरतों से जोड़ने की योजना। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप मॉडल चंपावत को विकास और रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। ग्राम विकास, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम तथा खादी ग्रामोद्योग…