चंपावत: तीन साल से स्टाइपेंड का इंतजार, काली पट्टी बांधकर नर्सिंग छात्रों का विरोध।

₹13,150 प्रतिमाह की मांग को लेकर चंपावत समेत कई जिलों में आवाज बुलंद। चंपावत। बीएससी नर्सिंग इंटर्नशिप के स्टाइपेंड की मांग को लेकर राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के छात्र एक बार फिर मुखर हो गए हैं। ₹13,150 प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग को लेकर छात्रों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध शुरू किया है। चंपावत समेत पिथौरागढ़,…

चंपावत में 587 मरीजों ने लिया विशेषज्ञ इलाज का लाभ।

अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली की टीम ने तीन दिन जिला अस्पताल में दी सेवाएं। चंपावत। पहाड़ों में विशेषज्ञ इलाज की कमी के बीच जिला अस्पताल में तीन दिन तक बड़े अस्पताल जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 587 मरीजों की जांच की गई। अपोलो हॉस्पिटल नई…

चंपावत: पहले ही प्रयास में AIAPGET में डॉ. आकाश ने मारी बाजी, हासिल की AIR-8

टनकपुर के नायकगोठ निवासी युवा आयुर्वेद चिकित्सक ने देशभर में बनाई आठवीं रैंक, AIIA में MD करना लक्ष्य टनकपुर। नायकगोठ निवासी डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने AIAPGET-2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही स्थानीय लोगों…

संस्कृत के रण में उतरेंगे चंपावत के होनहार, 23-24 सितंबर को होगा प्रतिभा का मुकाबला।

चंपावत। संस्कृत के श्लोकों से लेकर मंचीय प्रस्तुतियों तक, चंपावत में दो दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा का जोरदार मुकाबला होगा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से 23 और 24 सितंबर को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10वीं तक कनिष्ठ और…

चंपावत: जरूरतमंदों के इलाज से लेकर आपदा राहत तक, रेडक्रॉस ने तय की कार्ययोजना।

चंपावत में 22 जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री, आपदा उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी। चंपावत। भारतीय रेडक्रॉस समिति चंपावत की चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी की बैठक में जनसेवा और आपदा राहत से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में समिति के चेयरमैन राजेन्द्र गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जरूरतमंदों…

चंपावत: शेरोंन दिवस पर गूंजा कुमाऊं राइफल्स का शौर्य, शहीदों को नमन कर याद की वीरता की गाथा।

चंपावत। तृतीय कुमाऊं राइफल्स (द कुमाऊं रेजीमेंट) के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को बैटल ऑनर शेरोंन 108वां  दिवस पूरे जोश और सैन्य गौरव के साथ मनाया। समारोह में शहीद वीर सैनिकों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने पलटन की वीरता, गौरवशाली इतिहास और देशसेवा की परंपराओं को स्मरण करते…

गड्ढों पर चला पैच रिपेयर अभियान, चंपावत की सड़कों को मिलेगी राहत।

चंपावत। जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े विभागों ने विभिन्न मोटर मार्गों पर पैच रिपेयर का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। प्रमुख मोटर मार्गों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों के…

चंपावत: लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री ने परखी व्यवस्थाएं।

छात्राओं से संवाद कर जानीं समस्याएं, आवागमन के लिए बस को दिखाई हरी झंडी। लोहाघाट। महिला खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण देने की कवायद के बीच खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

एक साथ जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प से जगमगाया चंपावत।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मंदिरों से गांवों तक दिखी जनभागीदारी, सेवा-जनकल्याण का लिया संकल्प। चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को चंपावत में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा और जनभागीदारी की नई तस्वीर पेश की। जिले के धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर लोगों…

चंपावत: ‘मां की सीख’ में दिखी संस्कारों की झलक, बाल कहानी संग्रह का विमोचन।

लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान में क्षेत्र की साहित्यकार एवं हिंदी प्रवक्ता कमला वेदी के बाल कहानी संग्रह ‘मां की सीख’ का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। वक्ताओं ने पुस्तक को बाल संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़ी उपयोगी कृति बताते हुए लेखिका के प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता…