चंपावत: नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में होगी भागवत कथा।
चंपावत। श्री नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर परिसर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में क्षेत्र की लोकभाषा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। परम पूज्य मानस रत्न प्रकाश चंद्र शास्त्री के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कुमाऊंनी भाषा में भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।…


