चंपावत: बारिश में भी नहीं थमा सियासी बवाल, हल्द्वानी मुद्दे पर भाजपा का वार!

धरने में खाली कुर्सियां बनीं चर्चा का विषय। चंपावत। आसमान से बारिश की धार बरसती रही और चंपावत में सियासत का पारा चढ़ता रहा। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद शुरू हुआ विवाद करीब एक माह बाद भी भाजपा-कांग्रेस के बीच टकराव का मुद्दा बना हुआ…

भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक संचालित जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ी…

चंपावत: उफनी हुड्डी नदी के बीच फंसी जिंदगी, तीन ग्रामीणों को SDRF ने सुरक्षित निकाला।

चंपावत। बीते दिन टनकपुर के छीनीगोठ में अचानक उफनी हुड्डी नदी ने तीन ग्रामीणों की राह रोक दी। पशुओं के लिए चारा लेने नदी के पार गए ग्रामीण जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण वहीं फंस गए। हालात बिगड़ते देख सूचना प्रशासन तक पहुंची तो महकमे में हलचल मच गई। तत्काल SDRF को अलर्ट…

चंपावत: बरसात की मार से बाजार बेहाल, कारोबार ठप और दिहाड़ी पर संकट।

चंपावत, लोहाघाट, पाटी और देवीधुरा में फीकी पड़ी रौनक, पर्यटकों की आवाजाही घटने से छोटे कारोबारी परेशान। चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन के साथ स्थानीय कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चंपावत, लोहाघाट, पाटी और देवीधुरा के बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में रौनक पूरी तरह…

चंपावत: गड्ढों के खिलाफ डीएम का एक्शन प्लान, 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी चकाचक।

15 सितंबर से चलेगा वृहद अभियान,15 अक्टूबर तक पूरे जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त। चंपावत। मानसून की बारिश ने जिले की सड़कों की जो तस्वीर बिगाड़ी है, अब उसे सुधारने के लिए प्रशासन ने समयसीमा तय कर दी है। सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के…

चंपावत: छुट्टी के दिन सल्ली पहुंचे डीएम, समस्याओं पर साधा सीधा निशाना।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, जीआईसी की पहल से लेकर तारबाड़ और सड़क सुधार तक दिए भरोसे। चंपावत। जन्माष्टमी अवकाश के दिन भी जिलाधिकारी मनीष कुमार प्रशासनिक दफ्तरों तक सीमित नहीं रहे। वह दूरस्थ सल्ली गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क और खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं तो…

चंपावत: कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, पंचायत कर्मियों ने खोला मोर्चा!

विधायक के आरोपों पर वीडीओ संगठन का जवाब- भुगतान चेक से नहीं, डीबीटी से सीधे खातों में। चंपावत। पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों पर विकास कार्यों में 15 से 25 प्रतिशत कमीशनखोरी के लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों के बाद जिले में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। आरोपों से नाराज ग्राम…

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार, खटीमा में पत्रकारों का फूटा गुस्सा!

कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग। खटीमा (उधम सिंह नगर ) । दिल्ली के साकेत क्षेत्र में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और अभद्रता का मामला अब खटीमा तक पहुंच गया है। घटना के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने आक्रोश जताते हुए मामले…

चंपावत: मानेश्वर धाम में 6.30 फीट ऊंचा कलश स्थापित, पार्वतीय शैली में संवरा ढाई हजार साल पुराना मंदिर।

चंपावत। चंपावत-लोहाघाट के मध्य स्थित प्रसिद्ध मानेश्वर धाम में शनिवार को धार्मिक आस्था और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। करीब ढाई हजार वर्ष पुराने मंदिर के पार्वतीय शैली में जीर्णोद्धार के बाद मंदिर के शिखर पर 6.30 फीट ऊंचे कलश की विधिवत स्थापना की गई।कलश का निर्माण धर्मराज पुरी महाराज ने विशेष रूप…

चंपावत के शिक्षक नवीन पंत को मिला शैलेश मटियानी सम्मान।

चंपावत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना पैदा करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास आखिरकार राज्य स्तर पर पहचान बन गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सों के सहायक अध्यापक एवं जिला विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पंत को विज्ञान लोकप्रियकरण, जनजागरूकता और गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के क्षेत्र…