चंपावत: आईटीबीपी परिसर में बैसाखी का उल्लास, सर्वधर्म मंदिर और गुरुद्वारे में गूंजे गुरबाणी के स्वर।

Share This Post

नव वर्ष का स्वागत, शबद कीर्तन और लंगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; कमांडेंट ने सिख गुरुओं के आदर्श अपनाने का दिया संदेश।


लोहाघाट। बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर आईटीबीपी परिसर स्थित सर्वधर्म मंदिर और गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में नया ध्वज फहराकर सिख नव वर्ष का स्वागत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।
गुरुद्वारे में ग्रंथी हवलदार गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह द्वारा गुरबाणी का पाठ किया गया। दिनभर चले शबद कीर्तन में आईटीबीपी के हिमवीरों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर गुरबाणी का श्रवण किया।
इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई तथा विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए सिख गुरुओं को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की पैट्रन अनुराधा सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सूबे सिंह, एसीएमओ डॉ.  फिलिप, दिनेश बिष्ट, गौरव कुमार, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, सतवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

फोटो – बैसाखी पर्व पर आईटीबीपी परिसर स्थित सर्वधर्म मंदिर में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।


Share This Post