लोहाघाट। थाना लोहाघाट पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी दिखाते हुए लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के दो गुम मंगलसूत्र बरामद कर महिला को सुपुर्द कर दिए। जेवर वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी जगदीश्वरी पाण्डेय ग्राम कनेड़ी, लोहाघाट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह से लौटते समय उनके दो सोने के मंगलसूत्र कहीं गुम हो गए थे। मामले की सूचना 3 मई को थाना लोहाघाट में दी गई।
पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में थाना लोहाघाट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ और लगातार सुरागरसी करते हुए तलाश अभियान चलाया।
करीब 25 दिन की मेहनत के बाद पुलिस टीम ने दोनों मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर महिला को सौंप दिए। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सोनिका जोशी, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र शर्मा, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल रेनु पथियाल, महिला कांस्टेबल रेनू पोखरिया एवं कांस्टेबल संजीव राज शामिल रहे।
फोटो_गुम मंगलसूत्र बरामद कर महिला को सौंपती लोहाघाट पुलिस टीम।
चंपावत: ऑपरेशन प्रहार में लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख के गुम मंगलसूत्र बरामद।

