चंपावत को मिला नया एसडीएम, विपिन पंत ने संभाला कार्यभार।

Share This Post

अनुराग आर्य को भावभीनी विदाई, विपिन पंत बोले जनता के विश्वास को और मजबूत करेंग।

चंपावत। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत विपिन पंत ने चंपावत के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह जिले के 13वें एसडीएम बने हैं। उन्होंने स्थानांतरित हुए अनुराग आर्य का स्थान लिया।
विपिन पंत एसडीएम सदर के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट का दायित्व भी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें टनकपुर और पूर्णागिरि क्षेत्र में एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान तहसीलदार बृजमोहन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम, प्रधान सहायक बच्ची सिंह जीना, मोनिका कन्नौजिया, मनीषा बाजरीकोटी, एआरके पवन जुकरीया एवं तहसील स्वान प्रभारी शुभम खर्कवाल सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व तहसील परिसर में निवर्तमान एसडीएम अनुराग आर्य को भावपूर्ण विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यवहार और प्रशासनिक कार्यशैली को याद किया। नवागत एसडीएम विपिन पंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंपावत जिले में जिलाधिकारी द्वारा विकसित कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आम जनता को राहत देने और प्रशासन पर विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो – नव नियुक्त एसडीएम विपिन पंत


Share This Post