चंपावत: विशालकाय पेड़ गिरने से थमी सड़क, फायर टीम ने संभाला मोर्चा।

Share This Post

सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित, कटर और जेसीबी की मदद से हटाकर खोला मार्ग।

चंपावत। सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास रविवार को एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
लगातार बारिश के बीच सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन फायर कर्मियों की मुस्तैदी से जल्द ही यातायात बहाल हो गया।

फोटो_ सूखीढांग में सड़क से पेड़ हटाती फायर स्टेशन टनकपुर की टीम।


Share This Post