चंपावत: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, चौराहे पर फूंका पुतला।

Share This Post

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, गांधी चौक पर जमकर नारेबाजी।

चंपावत। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। गांधी चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।



विरोध मार्च में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतौड़ी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी चौक पर राष्ट्रगान के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

प्रदर्शन में रामू पालीवाल, मनीष महर, धीरज नेगी, अशोक बिष्ट, सचिन मेहरा, भैरव बोहरा, नरेंद्र बोहरा, दीपक रैसवाल, शंकर बोहरा, कमल नाथ सिंह, नागेंद्र बोहरा, धीरज पांडे, उमेश शर्मा, भुवन जोशी और विवेक महर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो_मोटर स्टेशन पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।


Share This Post