टनकपुर/चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीण द्वारा उठाई गई समस्या पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू करा दी। खुले नाले के कारण घर और भूमि में गंदा पानी घुसने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर सफाई अभियान शुरू किया।
आपको बताते चलें ग्राम मोहनपुर आमबाग निवासी पुष्पा भट्ट ने जनता मिलन में शिकायत दर्ज कराई थी कि आमबाग रोड पर खुले नाले में जलभराव होने से गंदा पानी उनके घर और खेत में प्रवेश कर रहा है, जिससे लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसीलदार पिंकी आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सिंचाई विभाग की टीम शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जेसीबी से नाले की सफाई में जुट गई है। नाले की सफाई शुरू होने से क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण कराया जा रहा है।
फोटो_ मोहनपुर आमबाग में जनता मिलन की शिकायत पर जेसीबी से नाले की सफाई कराते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।
चंपावत: जनता मिलन की शिकायत पर डीएम का त्वरित एक्शन, मोहनपुर आमबाग में जेसीबी से शुरू हुई नाले की सफाई।
