युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी पूंजी, रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार को मिल रहा नया विस्तार- धामी।
रुड़की,(हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जनपद के रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने युवा शक्ति संवाद में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उसकी युवा शक्ति के हाथों में है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रुड़की विज्ञान, तकनीक और नवाचार की पहचान रखने वाला शहर है। यहां की प्रतिभाओं ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक बदलाव की नई चेतना जगाई है। 135वें संस्करण तक पहुंच चुका यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने के साथ जनभागीदारी को भी मजबूत बना रहा है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
हरिद्वार: ‘मन की बात’ से युवाओं में भरा जोश, रुड़की से सीएम धामी ने दिया विकसित भारत का मंत्र।
