चंपावत: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।

Share This Post

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा 75 प्रतिशत आरक्षण, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र करना होगा संलग्न

चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। पात्र अभिभावकों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की गई है।

फोटो – जवाहर नवोदय विद्यालय का एक नजारा।


Share This Post