चंपावत: जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का शिविर।

Share This Post

अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे हृदय, किडनी, न्यूरो और हड्डी रोगों परामर्श।

चंपावत। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय चंपावत में 18 से 20 सितंबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से होने वाले शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को जांच एवं परामर्श की सेवाएं देंगे।

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. रोली, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कपिल और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशिमा मरीजों को परामर्श देंगी। शिविर में हृदय, किडनी, न्यूरो, हड्डी एवं सामान्य रोगों से संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श ले सकेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिलेवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने मरीजों से शिविर में आते समय अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्चे और वर्तमान में ली जा रही दवाओं का विवरण साथ लाने की अपील की है।

फोटो_चंपावत जिला अस्पताल।


Share This Post