चंपावत: नशे के खिलाफ मैदान से हुंकार, जय मां झूमाधुरी टूर्नामेंट में युवाओं के बीच पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल।

Share This Post

लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित जय मां झूमाधुरी फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-6 में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और युवा साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी माध्यम बनते हैं।

चिराग फर्त्याल ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और उसकी ऊर्जा को सही दिशा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी भी गलत रास्ते पर नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान युवा साथियों ने भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मैदान में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।

फोटो_जय मां झूमाधुरी फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और युवा साथियों के बीच मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल।


Share This Post