चंपावत: महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन, सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने की मांग।

Share This Post

चंपावत।  लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जोशी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत छात्राओं के हित में कई आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति की जाए। साथ ही मुख्य गेट पर बैरियर लगाने और गेटकीपर की व्यवस्था की जाए, जिससे छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सुरेश जोशी ने छात्राओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए कॉलेज में स्टाफ नर्स की नियुक्ति अथवा नियमित मेडिकल व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर में रहने वाली छात्राओं के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा का होना बेहद जरूरी है।

ज्ञापन में आगे कहा गया कि छात्राओं के आवागमन की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। कहा गया कि वर्तमान में कॉलेज के पास केवल 15 सीटर वाहन उपलब्ध है, जिसमें छात्राओं को कई बार खड़े होकर हॉस्टल से विद्यालय तक सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त क्षमता वाली बस उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत छात्राएं प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का भविष्य हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी से जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

फोटो/क्लिप

बाइट_सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जोशी।

Share This Post