चंपावत: महिलाओं के हाथों में आया रोजगार का नया अवसर, 10 लाख की लागत से शुरू हुई फूड वैन

Share This Post

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया शुभारम्भ, खर्ककार्की की महिलाएं संभालेंगी कारोबार

चंपावत। महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में खर्ककार्की की महिलाओं ने उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाया है। ग्रामोत्थान–रीप परियोजना के सहयोग से 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित महिला विकास संकुल संघ की फूड वैन का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक उद्यम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी आजीविका के नए रास्ते भी खोलेगा। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए फूड वैन का सफल संचालन करने की शुभकामनाएं दीं।

बाइट- रीप के जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान



वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्थापित इस फूड वैन पर 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें रीप परियोजना ने छह लाख रुपये का अनुदान दिया, जबकि संकुल संघ ने एक लाख रुपये का अंशदान और तीन लाख रुपये का बैंक ऋण लिया है। फूड वैन के जरिए खाद्य सामग्री की बिक्री कर महिलाएं अपनी नियमित आय बढ़ाएंगी। साथ ही उन्हें विपणन, ग्राहक सेवा और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।

इस दौरान संकुल संघ की सुनीता सेठी ने महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व सभासद मोहन भट्ट, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु तड़ागी, रीप के जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान, सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक तथा सचिन चखवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो_ महिला विकास संकुल संघ की फूड वैन का शुभारम्भ करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post