चंपावत: लोअर पीसीएस में अंकिता ने मारी बाजी, बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर।

Share This Post

लोहाघाट की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब आईएएस बनने की तैयारी।

लोहाघाट। मेहनत और लगन के दम पर लोहाघाट की बेटी अंकिता मांगलिक ने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। अंकिता की सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राजकीय ठेकेदार राकेश मांगलिक की पुत्री अंकिता ने प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर लोहाघाट से हासिल की। इसके बाद हरिद्वार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। उन्होंने लखनऊ से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और दिल्ली से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की।

अंकिता ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन उनके लिए प्रशासनिक सेवा के बड़े लक्ष्य की दिशा में पहला कदम है। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है और इसके लिए वह आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखेंगी।

अंकिता की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकड़िया, दानू सुतेड़ी समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

फोटो_अंकिता मांगलिक


Share This Post