चंपावत: लोहाघाट पीजी कॉलेज में गूंजा ‘दीक्षारम्भ’ का उत्साह।

Share This Post

उ.मु.वि. के नवप्रवेशित छात्रों को मिला नए शैक्षणिक सफर का मार्गदर्शन।

लोहाघाट। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज लोहाघाट में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को उच्च शिक्षा के महत्व, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता गुप्ता ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो रोजगार या अन्य कारणों से नियमित शिक्षा नहीं ले पाते। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय द्वारा सभी छात्रों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस दौरान सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भास्कर जोशी, संयोजक डॉ. एस.पी. सिंह एवं सहसंयोजक डॉ. रवि सनवाल सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. एस.पी. सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और शैक्षणिक योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. सुनील कुमार, सी.एस. ओली, दीपक कुमार, बृजमोहन, अतुल कुमार, रवींद्र कुमार, भुवन गिरी, कमलेश कुमार, रानी कुमारी, गोविंद ढेक, सुमन बिष्ट, ज्योत्सना बगौली सहित बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Share This Post