मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल चंपावत दौरे पर, एमआरआई सेंटर सहित कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास।

Share This Post

सिटी सेंटर का भूमि पूजन और कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे मुख्यमंत्री, सुबह 9:15 बजे होगा चंपावत आगमन।

चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 29 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर चंपावत पहुंचेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड चंपावत में आगमन होगा।
मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचकर नवनिर्मित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:15 बजे एमआरआई सेंटर से बस अड्डा चंपावत के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, सिटी सेंटर का भूमि पूजन तथा कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे बस अड्डा चंपावत से एसएसबी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

फोटो_ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।


Share This Post