चंपावत: कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण को ₹2.64 करोड़ मंजूर, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा।

Share This Post

चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चंपावत विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को गति देने के लिए चंपावत–मंच–तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के दो किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने इसके लिए 264.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य शुरू कराने के लिए 0.10 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का दावा है कि यह परियोजना चंपावत के दूरस्थ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।

फोटो_मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


Share This Post