

CEIR पोर्टल की मदद से बनबसा पुलिस को मिली सफलता, तीन महीने पहले बाजार में खो गया था मोबाइल
चंपावत। चंपावत पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और तत्परता का परिचय देते हुए मुंबई के एक पर्यटक का लाखों रुपये कीमत का iPhone 17 Pro बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। करीब तीन महीने पहले बनबसा बाजार में खोया मोबाइल मिलने पर पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई निवासी अमित जयराम सिंह पुत्र जयराम सिंह पांच अगस्त 2026 को बनबसा घूमने आए थे। इस दौरान उनका iPhone 17 Pro बाजार में कहीं खो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना बनबसा में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में बनबसा पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिस के तकनीकी प्रयासों के परिणामस्वरूप मोबाइल बनबसा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। 12 नवंबर को पुलिस ने मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी अमित जयराम सिंह को सौंप दिया।
खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक ने खुशी जताते हुए चंपावत पुलिस की कार्यशैली और तत्परता की सराहना की।
पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
फोटो_ बरामद मोबाइल फोन उसके स्वामी को सौंपती बनबसा पुलिस।




