चंपावत: भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की जयंती, सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ किया नमन।

Share This Post

नेताओं ने कहा “सामाजिक और आर्थिक समानता के बिना लोकतंत्र अधूरा”, डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रेरणास्रोत।


चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में हुआ, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रामपाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और दलितों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के लिए समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था “राजनीतिक स्वतंत्रता, सामाजिक स्वतंत्रता के बिना अधूरी है”, और यही विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी आरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समाज में सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।
विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक बताया ।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, प्रदेश आईटी संयोजक ओबीसी मोर्चा योगेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, सोशल मीडिया संयोजक विजय कुमार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद बबीता प्रहरी, प्रेमा चिल्कोटी, नंदन तड़ागी, पुष्कर राम आर्य, रोशन लाल, बसंती देवी, मोहिनी देवी, निर्मला देवी, बबली देवी, आरती देवी, जानकी देवी, मंजू, संगीता देवी, मुन्नी देवी, कु. पायल, नमन प्रहरी, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


फोटो –  बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्य अतिथि एवं अन्य ।


Share This Post