डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और एनएच टीमों ने युद्धस्तर पर हटाया मलबा, अब आवागमन पूरी तरह सुचारु।
चंपावत। मूसलाधार बारिश से प्रभावित चंपावत जनपद में प्रशासन ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई कर हालात को जल्द ही सामान्य बना दिया। बारिश के कारण बंद हुए कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों को रिकॉर्ड समय में खोलकर प्रशासन ने राहत पहुंचाई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के सख्त निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मलबा हटाने और मरम्मत कार्य शुरू किया। लगातार प्रयासों के चलते अमोड़ी-छतकोट, चमदेवल-निडिल और चमदेवल-डुंगडई जैसे प्रमुख मार्गों को पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
वर्तमान में जनपद के सभी मोटर मार्ग सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे आमजन और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न होने पर तुरंत कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को बाधित न होने दिया जाए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह साफ है कि आपदा की स्थिति में तत्परता और समन्वय से बड़ी परेशानियों को भी कम समय में दूर किया जा सकता है।
फोटो – बारिश के बाद मलबा हटाकर मार्ग खोलती जेसीबी मशीन।
चंपावत में बारिश के बाद प्रशासन का एक्शन, बंद पड़े सभी मोटर मार्ग रिकॉर्ड समय में हुए बहाल।
