सीडीओ चंपावत द्वारा की गई ग्रामोत्थान के कार्यों की समीक्षा।
चंपावत 09 जून! विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. जीएस खाती की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति समीक्षा की गई!
समीक्षा के दौरान अल्ट्रा पुवर पैकेज, शेयर मैचिंग, लघु उद्यम योजना के तहत व्यक्तिगत व सामुहिक उद्यम स्थापना व संचालन , वे साईड एनीमिटीज, पैक हाऊस, एग्री सर्विस सेंटर,संग्रहण केंद्र, सीड रिवाल्विंग फंड, ग्रेडिंग, बैंक लिंकेज, विभागीय अभिसरण आदि पर चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की गई, तथा लक्षित परियोजना गतिविधियों को ससमय पूर्ण करते हुए उद्यम आधारित गतिविधियों का समय समय पर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करने हेतु जिला व फिल्ड स्टाफ को निर्देशित किया गया।
सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने परियोजना क्षेत्र में स्थापित लघू उद्यमों के प्रभावी संचालन , प्रबंधन , गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लाभार्थियों का चयन परियोजना मानकों के तहत किये जाने हेतु परियोजना व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गये।
समीक्षा बैठक में डीपीएम रीप ममराज, ग्रामोत्थान के समस्त सेक्टर हेड के साथ ही सभी बीडीओ व ब्लॉक रीप स्टाफ द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।
फोटो- ग्रामोत्थान के कार्यों की समीक्षा करते सीडीओ डा. जीएस खाती ।
चंपावत: लक्ष्य पूर्ती के साथ धरातल पर योजनाओं का प्रभावी नियोजन, क्रियान्वयन व प्रबंधन जरुरी- डा. खाती।

